परेड का निरीक्षण कर एसपी ने लगाए पौधे

सोमवार को शहर स्थित पुलिस लाइन में भव्य परेड तथा पोधरोपण के साथ बिहार पुलिस सप्ताह दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। आगामी 27 फरवरी तक चलने वाले बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शनिवार की सुबह से ही बिहार पुलिस सप्ताह दिवस को लेकर पुलिस लाइन में चहल पहल शुरू हो गयी। इस बीच पुलिस लाइन पहुंची पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने झंडात्तोल कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। झंडात्तोलन के बाद एसपी ने भव्य परेड का निरीक्षण किया और उसके बाद पुलिस लाइन पर पौधे लगाए। इस दौरान अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने भी पोधरोपण किया। डीएसपी हेडक्वाटर नरेशचन्द्र मिश्र ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को पुलिस लाइन परिसर में शराब बंदी पर पेटिंग प्रतियोगिता, 24 फरवरी को बालीबाल मैच तथा पुलिस की सफलता पर प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को फुटबाल मैच, 26 फरवरी की सुबह सात बजे दौड़ प्रतियोगिता तथा 27 फरवरी को दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार, इंस्पेक्टर बीपी आलोक, इंस्पेक्टर जफर जावेद आदि भी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry