बुधवार से शुरू हो रही इंटर की परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा को देखते हुए कई केन्द्रों पर सोमवार को उपस्कर पहुंचाने का कार्य चला। जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर विशेष तौर पर निर्देश जारी किया है। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
बुधवार को शुरू हो रही इंटर की परीक्षा को लेकर जहां जिला प्रशासन कदाचार रोकने के इंतजाम में लगा रहा। वहीं परीक्षा केन्द्रों पर सीट की व्यवस्था से लेकर बेंच आदि के इंतजाम होते रहे। स्थिति यह थी कि कई केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए बेंच की कमी को देखते हुए बेंच की व्यवस्था की गयी। दिनभर परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक कक्ष में बेंच लगवाने से लेकर अन्य व्यवस्था को ठीक करने में लगे रहे। परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रत्येक केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। अलावा इसके अगर किसी भी केन्द्र पर कदाचार होते पाया गया तो संबंधित केन्द्राधीक्षक के साथ ही वीक्षक पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये हैं। अलावा इसके कदाचार में दोषी पाए गये छात्रों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कामर्स के मात्र 664 परीक्षार्थी
इस साल इंटर की परीक्षा में कामर्स के मात्र 664 परीक्षार्थी होंगे। इसी प्रकार आर्ट्स के कुल 12,558 व साइंस के कुल 13,876 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
बनाए गए 16 केन्द्र
इस साल इंटर कला, विज्ञान तथा वाणिज्य की परीक्षा के लिए कुल 16 केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें से आधे केन्द्र जिला मुख्यालय में होंगे। जबकि शेष केन्द्र मीरगंज व हथुआ में बनाए गये हैं।
किस केन्द्र पर कितने परीक्षार्थी
केन्द्र परीक्षार्थी
कमला राय कालेज 1423
महेन्द्र महिला 1456
अंबेडकर भवन 839
डीएवी हाई स्कूल 2620 वीएम इंटर कालेज 2421
एसएस गर्ल्स स्कूल 2260
एसआरडी कालेज 968
एमएम उर्दू स्कूल 2159
राजेन्द्र हाई स्कूल 1658
गोपेश्वर कालेज 3272
साहू जैन मीरगंज 3469
अम्बेडकर आवासीय 2368
इम्पीरियल स्कूल 1680
आदर्श कन्या हथुआ 1686
मीडिल कपरपुरा 1678
शिवप्रताप हाई स्कूल 1537
कुल 27,089