बहन की विदाई कराने गए भाई को पीटा

बरौली नगर के बरौली बाजार में रविवार को अपनी बहन की विदाई कराने आये एक युवक को उसके बहन के घर वालों ने जमकर धुनाई कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव निवासी जयप्रकाश सोनी रविवार को बरौली बाजार स्थित अपनी बहन के घर बहन की विदाई कराने के लिए तिथि निर्धारित करने आये थे। तभी किसी बात को लेकर जयप्रकाश सोनी और उनके बहन के ससुराल वालों के बीच विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित बहन के ससुराल वालों ने जयप्रकाश सोनी की जमकर पिटाई कर दिया। जिससे जयप्रकाश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry