चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

जीआरपी ने सोमवार की रात्रि नगर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड़ में छापामारी कर चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पुछताछ करने के बाद जीआरपी उसे अपने साथ लेकर चली गयी।

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के भटनी स्थित जीआरपी दरोगा संजीव सिंह ने नगर थाना की पुलिस के सहयोग से शहर के दरगाह रोड़ स्थित मकान पर छापामारी की। छापामारी के दौरान किराये के मकान में रह रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये युवक के पास से एक मोबाइल सेट भी बरामद किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थाने की पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यूपी से एक मोबाइल चोरी कर के सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार निवासी जाहिद हुसैन फरार हो गया था। जाहिद हुसैन ने चोरी की मोबाइल को किराना दुकानदार के हाथ बेच दिया था। जांच के दौरान जीआरपी को यह जानकारी हुई कि चोरी की मोबाइल गोपालगंज शहर में है। जिसके बाद यह छापामारी की गयी। पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोपी सिवान जिले के तरवारा निवासी जाहिद हुसैन को दरगाह रोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Ads:






Ads Enquiry