सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन घायल

जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मांझा थाना के दानापुर गांव निवासी लालू खान बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच कोईनी मोड के समीप ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी। जिसमें लालू खान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी तरफ उचकागांव थाना क्षेत्र अरना गांव निवासी सुनिता देवी व उनके पुत्र शशि कांत दुर्घटना में घायल हो गये। बताया जाता है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक के समीप अचानक बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Ads:






Ads Enquiry