जिले में हुई मारपीट की विभिन्न घटनाओं में महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर शंभू राय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में थाने में आसपूजन राय सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उधर मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गुड्डू कुमार को रड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें कन्हैया चौरसिया को नामजद किया गया है। उधर नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां गांव में नाला का पानी निकासी करने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लीलावती देवी सहित दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।