मारपीट में चार लोग घायल

बरौली थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि माधोपुर गांव निवासी लक्ष्मण महतों व उनके पड़ोस के लोगों के बीच हुई मारपीट में लक्ष्मण महतो व उनकी नतनी घायल हो गये। वही दूसरी ओर मिर्जापुर गांव में आपसी लेकर हुई मारपीट में शांति देवी सहित दो लोग घायल हो गये। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry