झोंपड़ी में आग लगायी

बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला की झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना में झोंपड़ी में रखी गयी करीब पचास हजार की संपति जल कर राख हो गयी। इस मामले को लेकर पीड़ित शांति देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें मुकेश कुमार सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry