भूमि विवाद में अधेड़ को पीटा

थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सुकठ भगत नामक अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थाने में इसी गांव के संजय मांझी सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Ads:






Ads Enquiry