घर से पढ़ने के लिए निकली मांझा थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव की एक छात्रा का सोमवार को अपहरण कर लिया गया। बताया जाता है कि छात्रा घर से जिला मुख्यालय स्थित एसएस गर्ल्स विद्यालय में पढ़ने के लिये निकली थी। शाम तब जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। कहीं भी उसका सुराग नहीं मिलने पर छात्रा की मां ने घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।