सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में संचालित एक आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक के हाथ एक विवाहित महिला को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में महिला के पति ने सिधवलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
पूर्वी चंपारण जिले के छौड़ादानों के निवासी नेजाबुल हक ने घटना को लेकर थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी हरबु नेशा पांच बच्चों की मां है। उसी के गांव के एक युवक ने उनकी पत्नी को पैसों का लालच देकर गांव से बुलाकर लाया। घर से लाने के बाद उसने उनकी विवाहिता पत्नी को सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में चलने वाले आर्केस्ट्रा पार्टी के संचालक के हाथ बेच दिया। नेजाबुल हक के आवेदन पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।