बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर पचपटिया गांव में अधिवक्ता के चचेरे भाई से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी। घटना को लेकर बृज किशोर सिंह के बयान पर मामले की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
दर्ज प्राथमिकी में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता प्रभुनाथ सिंह के चचेरे भाई बृज किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के गांव के सुरेश धानुक तथा नेसारुल हक सहित तीन-चार लोग उनके पास पहुंचे तथा बगीचे से फल का अच्छा कारोबार होने की बात कहकर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने पैसा देने से इन्कार किया तो चारों लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।