कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवां गांव में शनिवार की सुबह घर में खाना पकाने के दौरान स्टोव फटने से एक युवती बुरी तरह से झुलस गयी। झुलसी युवती को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि महुअवा गांव की सीमा खातुन अपने घर में शनिवार को स्टोव पर खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक स्टोव फटने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। बुरी तरह से झुलसी अवस्था में परिवार के लोगों ने सीमा को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसी युवती की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।