दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

स्टेट हाइवे-101 पर थाना क्षेत्र के बाला पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना के रतनपुर गांव के शिव नंदन यादव का 32 वर्षीय पुत्र मोख्तार यादव शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी बीच रास्ते में हरदिया गांव के पास स्थित बाला पुल के समीप स्टेट हाइवे संख्या 101 पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी। इस घटना में अचानक सड़क पर गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा घटना की छानबीन में लग गयी है।

Ads:






Ads Enquiry