मांगों को ले धरना पर बैठे शिक्षक

अपनी मांगों के समर्थन में शनिवार को नगर के अंबेडकर चौक पर टीइटी तथा एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की समाप्ति के बाद संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र भी सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए टीइटी तथा एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रशासन टीइटी व एसटीइटी शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र ने कहा कि पूर्व में डीपीओ स्थापना को एक ज्ञापन देकर संघ ने अपनी मांगे रखी थी। लेकिन आज तक उनकी मांगों पर शिक्षा विभाग ने कोई विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे टीइटी व एसटीइटी शिक्षकों के अप्रैल, मई व जून माह के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अनवर हुसैन ने कहा कि जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों को नौ से दस महीने तक के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। धरना के समापन के बाद डीइओ और डीपीओ को संघ की ओर से मांग पत्र सौंपा गया। धरना को संबोधित करने वालों में अमित कुमार, अभिरंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार सुमन, जितेंद्र यादव, संतोष गुप्ता, उमाशंकर बैठा, संतोष कुशवाहा, शैलेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।

Ads:






Ads Enquiry