सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया जलवा

भोरे प्रखंड क्षेत्र के अमहीं मिश्र गांव में भरोसा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुये प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को रविवार को संस्थान के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के दौरान वर्ग पांच से वर्ग दस तक के छात्रों को वर्गवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के अलावा प्रत्येक वर्ग से 25-25 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सम्मान समारोह की शुरुआत भोरासा सेवा संस्थान के छात्राओं की सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में बीडीओ सोनू कुमार व सीओ अब्बू अमीर ने संयुक्त रूप से वर्ग पांच में अव्वल हुये कुणाल कुमार को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी के साथ साथ एक वर्ष के लिए 24 सौ रुपये राशि का चेक भी दिया गया। वहीं वर्ग छह में मोइन अली को थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव व कटेया थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, ट्राफी व चेक से सम्मानित किया। इसके अलावा वर्ग सात के पल्लवी कुमारी, वर्ग आठ में सशांक मिश्रा, वर्ग नौ में विनय कुमार गुप्ता व वर्ग दस में अभिषेक तिवारी को नगद राशि, प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर बीडीओ सोनू कुमार, सीओ अब्बू अमीर, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, कटेया थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो, भोरे बीइओ विनोद कुमार सिंह, कटेया बीइओ श्याम बहादुर सिंह, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव धर्मनाथ तिवारी, योगेंद्र गुप्ता, विश्वरंजन स्वरूप पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के प्रमुख दुर्गेश्वर नाथ तिवारी ने किया।

Ads:






Ads Enquiry