भोरे दुर्गा मंदिर परिसर में नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार को महाभोग का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल सैकड़ों लोगों ने माता का दर्शन कर सुफल नववर्ष की कामना किया। महाभोग में माता का प्रसाद भी ग्रहण किया गया। क्षेत्र में अपने तरह के इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। दुर्गा मंदिर को फूल मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। आयोजन समिति के लोग शुक्रवार की सुबह से ही व्यवस्था को लेकर तत्पर दिखे। दोपहर बाद महाभोग में पहले कुंवारी कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद लोगों का तांता लग गया। इस दौरान आयोजन समिति के शंभु शरण द्विवेदी, अजय सिंह, अंगद मद्देशिया, उग्रसेन मिश्र, भाटियाजी, कृष्णकांत सिंह, अरुण मिश्र, जगदीश मद्देशिया, अरुण दुबे, शत्रुध्न मद्देशिया आदि व्यवस्था बनाये रखने में जुटे रहे।