अपहरण की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नगर के बस स्टैंड से एक महिला का उसके तीन मासूम बच्चों के साथ हुए अपहरण की घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इसकी करीब एक साल से पुलिस को तलाश थी।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड टोला धन टोली गांव के धर्मेन्द्र राम की पत्‍‌नी रजान्ती देवी का उसके तीन मासूम बच्चों के साथ मायके जाने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं मिला तो रजान्ती देवी के पति धर्मेन्द्र राम ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस ने कांड में नामजद नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के दशरथ राम को गिरफ्तार कर सोमवार की शाम जेल भेज दिया।

Ads:






Ads Enquiry