सदस्यता अभियान चलाएगा छात्र समागम

छात्र समागम अपने संगठन का और विस्तार करने के लिए आगामी 20 जनवरी से जिले में सदस्यता अभियान चलाएगा। रविवार को शहर के कमला राय कालेज में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में आगामी दो फरवरी को जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में होने वाले सम्मेलन में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छात्र समागम छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अपना प्रयास जारी रखेगा। छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। बैठक में सफीउर रहमान, कुमार गौरव, अभय पाण्डेय, शैलेश कुमार, सुमन कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, नजीर अहमद, उपेंद्र यादव, नरेश राम, चंदन यादव, कमलेश पटेल, राकेश चौहान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry