वारियर्स की टीम ने कटेया को हराया

शहर के वीएम मैदान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग का चौथा मैच रविवार को वारियर्स क्रिकेट एकेडमी और कटेया की टीम के बीच खेला गया। जिसमें वारियर्स एकेडमी कीे टीम ने कटेया को हराकर मैच जीत लिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 147 रन बनाया। जवाब में उतरी कटेया की टीम 17 ओवर में 102 रन पर आल आउट हो गयी। इस मैच में मैन आफ द मैच राजीव रंजन रहे। इस प्रतियोगिता का एक अन्य मैच केंद्रीय विद्यालय तथा बिहार विकास की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार विकास की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाये। जबाव में उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम 16 ओवर में 112 रन बना कर आल आउट हो गयी। बिहार विकास की टीम ने 34 रन से मैच जीत लिया।

Ads:






Ads Enquiry