एक साल से मानदेय नहीं मिलने से परेशान ममता कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अपनी समस्याएं सुनाने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर मानदेय दिलाने की गुहार लगायी। ममता कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्च 013 से आज तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान मिल सके इसकी दिशा में कोई पहल भी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक साल से मानदेय नहीं मिलने से वे भूखमरी के कगार पर पहुंच गयी हैं। उन्होने बताया कि पूर्व में भी जनता दरबार में गुहार लगाने के बाद ही उनको मानदेय मिला था। उन्होंने पदाधिकारियों से मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन देने वालों में रमा देवी, मुन्नी देवी, शोभा देवी, श्रीमती देवी, राधिका देवी, प्रियंका देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, संयोगी देवी, शशि श्रीवास्तव, किरण कुमारी, सोना देवी सहित काफी संख्या में ममता कार्यकर्ता शामिल रहीं।