बरौली-गोपालगंज जिला किसान सभा का सम्मेलन गंगा दयाल मिश्र व बलिराम प्रसाद सहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्या को लेकर आवाज उठायी गयी। अपने संबोधन में किसान सभा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बिहार और देश की कृषि संकट से गुजर रही है। किसान घाटे की खेती के कारण आर्थिक बदहाली झेल रहे है। हर वर्ष सुखाड़ एवं बाढ़ के कारण किसान परेशान हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है। सम्मेलन में आगामी 20 व 21 फरवरी को होने वाले सम्मेलन के लिए 13 प्रतिनिधियों को चुना गया। जिसमें अध्यक्ष मैनेजर सिंह और राघव मिश्र को सचिव मनोनित किया गया।