मारपीट में छह लोग घायल

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी पंडुही गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये। मारपीट में घायल एक पक्ष के जगलाल राय, उपेन्द्र राय तथा दूसरे पक्ष के रास बिहारी राय तथा शिवजी प्रसाद यादव सहित सभी छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Ads:






Ads Enquiry