वाहन खरीदने के नाम पर पौने पांच लाख की ठगी

कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर दाउद गांव के राधाकांत सिंह के वाहन को खरीदने के नाम पर करीब पौने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गयी। ठगी के शिकार राधाकांत सिंह के बयान पर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दर्ज प्राथमिकी में राधाकांत सिंह ने आरोप लगाया है कि गुलौरा गांव के राघो राय तथा उनके गांव के बृजेश कुमार राय सहित तीन लोगों ने उनकी गाड़ी पांच लाख 85 हजार में खरीद की। एक लाख रुपये नकद भुगतान करने के बाद बाकी पैसों के एवज में उन्हें 4.85 लाख का चेक दिया। जब वे चेक बैंक में जमा करने गये तो पता चला कि चेक जारी करने वाले व्यक्ति के खाते में राशि ही नहीं है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry