पिकअप सहित दस मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार में शनिवार की रात गश्त पर निकली पुलिस ने एक पिकअप पर लाद कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे दस मवेशी को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक व्यक्ति फरार हो गया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस के साथ शनिवार को गश्ती पर निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक पिकअप पर लाद कर तस्करी के लिए मवेशी ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर गश्ती पुलिस पिकअप की खोज में निकल पड़ी। पुलिस बदरजीमी बाजार पहुंची ही थी कि उसने एक पिकअप को तेज गति से जाते हुए देख। जिसे रोक कर पुलिस ने जब जांच पड़ताल किया तो उसमें दस मवेशी मिले। जिसमें से एक गाय की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मवेशियों को बरामद करते हुए चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान एक अन्य व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार किया गया चालक मीरगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राहुल कुमार साह तथा उसका साथी फुलवरिया थाना क्षेत्र के घासीचक निवासी साहेब राय बताया जाता है। पूछताछ के दौरान उन्होने पुलिस को बताया कि फरार व्यक्ति फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु बथुआ निवासी मनीर देवान है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

Ads:






Ads Enquiry