उंचकागांव में मुखिया के दो पदों का आरक्षण बदला

राज्य निर्वाचन आयोग ने उंचकागांव प्रखंड के दो पंचायतों में मुखिया पद के लिए आरक्षण की स्थिति में बदलाव कर दिया है। त्रुटि के आधार पर इसे दुरुस्त करने का कार्य किया गया है। आरक्षण में बदलाव के साथ ही इसकी सूची प्रकाशित कर दी गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने दोबारा समीक्षा के बाद जो सूची प्रकाशित किया है, उसके अनुसार उंचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे पंचायत में मुखिया पद को अनारक्षित महिला की कोटि में रखा है। इसी प्रकार इसी प्रखंड में नवादा परसौनी पंचायत के मुखिया पद को अनारक्षित अन्य की कोटि में रखा गया है। प्रखंड के अन्य 12 पंचायतों के आरक्षण में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंभू नाथ ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

Ads:






Ads Enquiry