प्रखंड के बुचेया कली टोला नहर के पास खेल मैदान में जय काली मां टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरपुर तथा कुंड बुद्धसी के बीच मैच खेला गया। जिसमें कुंड बुद्धसी की टीम ने मैच जीत लिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुण्ठ बुद्धसी की टीम ने बीस ओवर में 120 रन बनाये। जवाब में उतरी हरपुर की टीम पंद्रह ओवर में बिना लक्ष्य तक पहुंचे आल आउट हो गयी। इस मौके पर स्वामीनाथ राम, जितेंद्र राम, राजा, सोनू, आदर्श, कल्लू, राहूल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।