जयंती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी तथा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिले वासियों ने उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने नेताजी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में जयंती समारोह की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। इस मौके पर नेताजी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जयंती समारोह में जिला संयोजक विशाल वैभव, मनोहर लाल, अभिषेक गुप्ता, अविनाश कश्यप, विशाल सिंह, युगुल कुमार यादव, खुर्शीद आलम, कौशिक सिंह, दीपचंद कुमार, चंदन पाण्डेय, सन्नी सिंह, विक्रांत कुवंर, जयप्रकाश गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर प्रेमनाथ राय शर्मा, धनु राजा, माहताब आलम, विनोद दुबे, अबुदल जब्बार, जय गिरी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू सेवा दल प्रकोष्ठ कार्यालय में भी जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर उमाशंकर शर्मा, रमेश पटेल, राधेश्याम सहनी, कंचन प्रसाद गोड, सैफुद्दीन, सुरेश प्रसाद यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला जनता दल कार्यालय में जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव मुकेश कुमार पाण्डेय, रामइकबाल दुबे, बलराम सिंह, महम्मद हनान साफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति ने भी नेताजी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। इस मौके पर कमलेश कुमार, मार्कण्डेय राय, नागेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry