दहेज के लिए बहू को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर नेहा देवी को उसके ससुराल के लोगों ने शादी के करीब डेढ़ साल बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर से बेघर महिला के बयान पर घटना की हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार हथुआ थाना क्षेत्र के पंडितपुरा टोला सोहागपुर गांव के नागेश्वर नाथ तिवारी की पुत्री नेहा देवी की शादी कुचायकोट थाना क्षेत्र के खुटवनिया गांव के राजन चौबे के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर नेहा को उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाने का आरोप लगाकर प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। नेहा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उसके ससुराल के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो नेहा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर थाने में नेहा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें राजन चौबे तथा अनिल तिवारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry