वर्ष 2016 में होने वाले पंचायत चुनाव के आरक्षण प्रस्ताव तैयार करने के लिए शनिवार को जिला स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान सभी प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण के प्रस्ताव को तैयार किया गया।
जानकारी के अनुसार मुखिया, सरपंच, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी सदस्य के पदों के निर्वाचन के लए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों को नये सिरे से आरक्षित करने का फैसला किया था। इसके आलोक में जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को आरक्षण रोस्टर के लिए कैंप की तिथि तय की गयी थी। इस आरक्षण रोस्टर कैंप में जांच को सदर अनुमंडल के लिए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी गोपालगंज करुणानन्द पुरुषोत्तम तथा हथुआ अनुमंडल के लिए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कुचायकोट प्रमोद कुमार सिंह के तैनात किया था। अलावा इसके जांच कार्य के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल भी तैनात किये गये थे। कौशल विकास केन्द्र तथा जिला परिषद के सभागार में आयोजित इस कैंप में पूरे दिन आरक्षण रोस्टर तैयार करने का मंथन चलता रहा।