भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल

थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गये। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव में पुराना घर तोड़कर नया घर बनाने को लेकर शुक्रवार को दरोगा महतो तथा सुरेन्द्र महतो के परिवार के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष से मलिया देवी, दरोगा महतो व अरविंद महतो तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र महतो, मालती देवी, कमलावती देवी व जयप्रकाश महतो सहित पांच लोग घायल हो गये। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर एक पक्ष से सुरेन्द्र महतो तथा दूसरे पक्ष से मलिया देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Ads:






Ads Enquiry