शहर के बुनियादी विद्यालय में गुरुवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शहर के बुनियादी विद्यालय परिसर में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में नीलमणि शाही को चुना गया। इस संबंध में निर्वाचन प्रमंडलीय महासचिव दीनानाथ साह ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश भारती को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के निर्देश पर के जिला अध्यक्ष पद व संगठन के प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है। बैठक में राहुल पटेल, राजीव मिश्रा, नन्हें सिंह, अजय मिश्रा, प्रियदर्शी, रंजन राय, निलेश सिंह, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, मुरलीधर राय सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे।