ठंड लगने से अज्ञात मजदूर की मौत

पिछले तीन दिन से बढ़ रही ठंड अब जानलेवा बनने लगी है। बुधवार की रात ठंड लगने से शहर के राजेंद्र नगर बस स्टैण्ड में बने यात्री पड़ाव में रह रहे एक मजदूर की मौत हो गयी। गुरुवार की सुबह यात्री पड़ाव में मृत पड़े मजदूर को देख कर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जाता है कि चंपारण जिले का एक युवक शहर के होटलों में मजदूरी करता था और रात राजेंद्र नगर बस स्टैण्ड में बने यात्री पड़ाव में गुजारता था। बुधवार की रात भी वह यात्री पड़ाव में सो रहा था। इसी दौरान ठंड लग जाने से उसकी मौत हो गयी। गुरुवार की सुबह यात्री पड़ाव में मृत पड़े मजदूर को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर बनाये गए प्रोसिजर रिपोर्ट में भी ठंड लगने से मौत होने की संभावना जतायी गयी है। मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry