जनता दरबार में जा रही महिला हादसे में घायल

 गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में फरियाद सुनाने जा रही एक महिला शहर के पोस्टआफिस चौक पर एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को पुलिस के जवानों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है।

बताया जाता है कि जिले की निवासी अमरीकन देवी की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज निवासी द्वारिका मिश्र से हुई है। इनका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी मामले में अपनी फरियाद सुनाने के लिए ये गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आ रही थीं। तभी शहर के पोस्टआफिस चौक पर एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को पोस्टआफिस चौक के समीप तैनात पुलिस के जवानों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि हादसे के बाद बाइक चालक को पुलिस पकड़ कर थाना ले गयी।

Ads:






Ads Enquiry