पैसे के विवाद में दो बहनों को लाठी से पीटा

सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र के भैसहीं गांव में बुधवार की सुबह पैसे के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो सगी बहनों को लाठी डंडा से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि भैसहीं गांव निवासी उमेश राम की पुत्री गायत्री कुमारी का अपने पड़ोस के लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह पड़ोस के लोग उमेश राम के दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर की गायत्री कुमारी को घायल कर दिया। इस बीच अपनी बहन को बचाने पहुंची फुल कुमारी को भी लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry