,

हसनपुर की मुखिया पर गबन की प्राथमिकी

मनरेगा के तहत आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के नाम पर जाब कार्ड खोलकर राशि का गबन करने के आरोप में हसनपुर पंचायत की महिला मुखिया ऊषा देवी तथा तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक सुधीर कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उप विकास आयुक्त जिउत सिंह के आदेश पर बरौली के कार्यक्रम पदाधिकारी ने यह मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है प्रत्युष कुमार ने हाई कोर्ट में सीडब्लूजेसी वाद दाखिल किया था। जिसमें बरौली प्रखंड के हसनपुर पंचायत में मनरेगा योजना को लेकर कई संगीन आरोप लगाये गये थे। यह मामला प्रकाश में आने के बाद राज्य के गुणवत्ता अनुश्रवक टीम से पूरे मामले की जांच करायी गयी। लेकिन इस जांच में मामला स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में वरीय उप समाहर्ता परमानंद प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले की जांच की। जांच में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के नाम पर जाब कार्ड खोल कर राशि का उठाव किये जाने का आरोप प्रमाणित हुआ। अलावा इसके लाभ के लिए फर्जी कागजात का सृजन करने तथा आपराधिक षड्यंत्र कर मनरेगा की योजना की राशि गबन का मामला भी सत्या मिला। दर्ज प्राथमिकी में मुखिया तथा तत्कालीन रोजगार सेवक के अलावा ग्रामीण लोकेश ठाकुर को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry