घर में घुस कर तोड़फोड़, महिला को पीटा

थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान घर में रखे गए सामानों को भी तोड़फोड़ दिया गया। मारपीट में घायल महिला को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जोगवा गांव निवासी मनोज राय की पत्‍‌नी संतरा का अपने पड़ोस के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित होकर उन लोगों ने घर में घुस कर महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान घर में रखे गए सामानों को भी तोड़फोड़ दिया। घायल महिला को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry