थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में शुक्रवार को खेत में जबरन मिट्टी भरने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विदेशी टोला गांव निवासी जमुना चौधरी का अरना रोड़ के पास खेत है। जिसको लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को कुछ लोग उनके खेत में जबरन मिट्टी भरने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी से मारपीट कर जमुना चौधरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर लिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।