मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल

जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर वार्ड संख्या आठ में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने माया यादव, उनके पुत्र शंभू यादव तथा पत्‍‌नी गीता देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रवां एबादुल्लाह गांव में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने धर्मेन्द्र राम तथा उनके पिता शिवपूजन राम को मारपीट कर घायल करने के बाद उनकी मोबाइल छीन ली। मीरगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में चापाकल लगाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रोशन हुसैन को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार इसी थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में सलमा खातून नामक एक महिला दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इन घटनाओं को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry