पुलिस ने चोरी के आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के मनीष कुमार की बाइक चोरी की घटना में संलिप्त वार्ड संख्या पांच निवासी दया महतो उर्फ दया कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना में संलिप्त मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के मैनेजर चौधरी, मुलायम चौधरी तथा इन्दल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।