विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर प्रखंड के कतालपुर पंचायत में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों की बातों को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि जन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए वे खुद प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे।
विधायक मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार के दौरान हरेक व्यक्ति की समस्या को सुनने के बाद उनके समाधान के दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार के बाद विधायक ने बताया कि अधिकांश लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने, इंदिरा आवास के लिए राशि का भुगतान नहीं होने तथा बिजली आदि की समस्याओं को गिनाया। कई लोगों ने इस संबंध में लिखित रुप से शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि पंचायत के तीन स्थानों पर उन्होंने चौपाल सह जनता दरबार लगाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में वे विधानसभा क्षेत्र के हरेक पंचायत में चौपाल लगाएंगे।