तीन लाख नकदी के लिए बहू को घर से निकाला

दहेज में तीन लाख रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर पांच साल पूर्व विवाहित अनु देवी को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना के कोटवां गांव के निवासी अजीत कुमार सिन्हा की पुत्री अनु देवी की शादी कटेया थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव के अनुज श्रीवास्तव के साथ पांच साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर अनु को उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज में तीन लाख रुपये नकदी की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब अनु के मायके के लोगों ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। घटना को लेकर नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनुज श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव तथा मनु श्रीवास्तव सहित चार लोग नामजद किये गये हैं। पुलिस कांड अंकित कर मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry