ट्रैक्टर की टक्कर से दो छात्र सहित तीन घायल

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक्टर की ठोकर लगने से दो छात्र सहित तीन लोग घायल हो गये। तीनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सबुली गांव के निवासी अनिल कुमार अपने पुत्र आदित्य कुमार तथा पुत्री निभा कुमारी को प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू मिशन यूनिक स्कूल में पढ़ने के लिए बाइक से लेकर जा रहे थे। इसी बीच दिघवा दुबौली स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार पिता व उनके उनके दोनों बच्चे घायल हो गये। घायल दोनों बच्चे व उनके अभिभावक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry