मरीजों पर भारी उप स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली

बैकुंठपुर प्रखंड के फैजुल्लाहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली मरीजों पर भारी पड़ रही है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता का आलम यह है कि गम्हारी, राजापट्टी, फैजुल्लाहपुर सहित अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। इन स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कोई व्यवस्था नहीं किये जाने से इनके आसपास कचरे का ढे़र दिखाई दे रहा है। ऐसे में मरीज अपना इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। ऐसा तब है जबकि प्रत्येक पंचायत में बीस से पच्चीस लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्रों की दशा ठीक नहीं होने से मरीजों का लंबी दूरी तय कर या तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल जाना पड़ रहा है। पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र जाने पर वहां ताला लटका मिलता है। अगर स्वास्थ्य केंद्र खुला मिल गया तो भी वहां कोई चिकित्सक नहीं मिलते हैं। वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की कमी के कारण उप स्वास्थ्य केंद्रों की ऐसी स्थिति बनी है। डाक्टरों की कमी के कारण उप स्वास्थ्य केंद्रों को एएनएम द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Ads:






Ads Enquiry