थावे में शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा कल्याण संघ के जिला सचिव शेषनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक में विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गयी। यह निर्णय लिया गया कि भगवान विश्वकर्मा के मंदिर के निर्माण के लिए पूरे जिले में भ्रमण कर समाज के लोगों चंदा एकत्रित किया जाएगा। बैठक में शिवजी शर्मा, जयनारायण शर्मा, मंगल शर्मा, रामप्रवेश शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।