ट्रेन की महिला बोगी से सात यात्री गिरफ्तार

थावे में गोरखपुर सिवान पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में बैठ कर सफर करना सात यात्रियों को मंहगा पड़ गया। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर गोरखपुर सिवान पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में सफर कर रहे इन सात यात्रियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ दरोगा सुरेंद्र मोहन पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार यात्रियों में मीरगंज थाना के पकड़ी गांव निवासी जाकिर हुसैन, हथुआ गांव निवासी देवता मुनी, सिवान जिला के मदारपुर निवासी नूर आलम, पश्चिमी चंपारण जिला के साथी थाना के सतवरिया गांव निवासी मोहम्मद होडा, धुरा राम व मुन्ना तथा कुशीनगर जिला के हाटा बाजार निवासी अनिल शामिल हैं। चेकिंग अभियान के दौरान इमामूल हक, विजय प्रताप सिंह सहित आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry