प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को लगे परिवार नियोजन कैंप में आपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गयी और एक अन्य महिला की हालत नाजुक हो गयी। गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल भेजा गया है। महिला की मौत के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से गायब हो गए। इस बीच महिला की मौत की सूचना मिलते ही उग्र लोगों ने देर शाम अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव अस्पताल पहुंचे गए हैं। पुलिस उग्र लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।
बताया जाता है कि गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में परिवार नियोजन कैंप लगाकर चार महिलाओं का आपेरशन किया गया। लेकिन आपरेशन के बाद महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच चितु टोला निवासी प्रियंका देवी की मौत हो गयी। इसी गांव की निवासी शारदा देवी की भी हालत काफी बिगड़ गयी। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि महिला की मौत होने के बाद चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से गायब हो गए। इस बीच महिला की मौत की जानकारी मिलते ही देर शाम उग्र ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।