अनुदान कम होने पर किसानों ने जताई नाराजगी

सोलर पंप लगवाने पर मिलने वाले 90 प्रतिशत अनुदान को कम कर 75 प्रतिशत कर दिये जाने पर किसानों ने अपनी नाराजगी जताई है। किसान वैद्यनाथ राय, जानकी शरण पाठक, विरेंद्र सिंह, ओसियर मियां, अंशी ंिसह, शिवजी चौधरी आदि ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना में 90 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की थी। लेकिन अब अनुदान घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे किसानों को सोलर पंप लगाने पर अधिक लागत आएगी। उन्होंने कहा कि पहले दो लाख 97 हजार रुपये सोलर पंप पर किसानों को 36 हजार रुपये ही लगाने पड़ते थे। लेकिन अब किसानों को 75 हजार रुपया लगाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से सोलर पंप योजना पर नब्बे प्रतिशत अनुदान जारी रखने की मांग किया। वहीं इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में ही सोलर पंप पर अनुदान दिया जाएगा।

Ads:






Ads Enquiry