राज्य औषध नियंत्रण बिहार पटना के निर्देश के आलोक में गठित छापामारी दल ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के मझवलिया बाजार में एक अवैध दवा की दुकान पर छापामारी कर दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार मिश्र बंधौरा गांव निवासी पंचानंद शर्मा के पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा बताये जाते हैं। इस मामले में जिला औषधि निरीक्षक बृजमोहन प्रसाद ने बिना वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवा दुकान चलाने को लेकर दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।