राशन कार्ड नहीं मिलने से गरीबों के राशन पर आफत आ गयी है। प्रशासन ने राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों को राशन कार्ड के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया था। प्रशासन की इस पहल के बाद राशन कार्ड से वंचित सैकड़ों ग्रामीणों ने आवेदन दिया। लेकिन आवेदन देने वाले अधिकांश ग्रामीणों को फिर से निराशा मिली। अब राशन कार्ड के लिए ग्रामीण अंचल कार्यालय से लेक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इन ग्रामीणों में अधिकांश ऐसे ग्रामीण हैं जिनके पास पूर्व में राशन कार्ड था। लेकिन अब इन्हें राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले उनके पास राशन कार्ड था और उससे राशन भी मिलता था। लेकिन बाद में उनका नाम सूची से गायब हो गया। हालांकि ऐसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ऐसे ग्रामीण जिनको राशन कार्ड नहीं मिला है, उन्हें आवेदन देने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद राशन कार्ड से वंचित सैकड़ों ग्रामीणों ने फिर से आवेदन दिया। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश ग्रामीण राशन कार्ड पाने से वंचित रह गए। ग्रामीण बताते हैं कि आवेदन देने वाले कुछ लोगों को ही राशन कार्ड दिया गया। अन्य ग्रामीण अभी भी राशन कार्ड वंचित रह गए हैं। राशन कार्ड पाने के लिए ग्रामीण अंचल से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।